Monday, 11 November 2019

मित्रता

        मित्र; यह शब्द शायद पढ़ने में छोटा लगे परन्तु इसकी कीमत का आंकलन कोई भी नहीं कर सकता। मित्र की जब भी बात होती है तो उदाहरण दिया जाता है कृष्ण और सुदामा का, राम और सुग्रीव का।
      
        मित्रता में उम्र, लिंग, रंग इत्यादि का भेद नहीं होता है यह तो वह आंतरिक जुड़ाव होता है जिसे सांसारिक दृष्टि से देखा ही नहीं जा सकता। पारस्परिक अंतरात्मा का भाव ही मित्रता की डोर को आपस में जोड़ कर रखता है।
        अक्सर रिश्तों में तराजू की आवश्यकता पड़ ही जाती है जो उन्हें माप तोल कर यह बताती है कि रिश्तो में कितना वजन है। परन्तु किसी भी तराजू की डोर में इतनी क्षमता नहीं होती जो दोस्ती के वजन को संभाल सके क्योंकि दोस्ती को आत्मिकता की डोर ही संभाल सकती है। यह ऐसी डोर होती है जिसमें लचक या तनाव का कोई असर नहीं होता; यदि होता भी है तो वह जहां से टूटती है वहीं से फिर से शुरू हो जाती है।
        इसीलिए यह कहा गया है कि मित्रता एक ऐसा रिश्ता है जो किसी भी खून के रिश्ते से बढ़कर है।

2 comments: