बड़ी ही सहूलियत से कदम बढ़ाते हुए रास्तों पर हम अपनी मंजिल का सफर तय करते जाते हैं। इन्हीं रास्तों पर न जाने कितने ही मोड़ मिलते हैं जिस पर कुछ न कुछ यादें किसी के साथ जरूर बीती होती हैं- कुछ अच्छी, कुछ हसीन, कुछ अनोखी तो कुछ गमगीन। पर जो भी हो ये रास्ते बहुत कुछ सिखलाते हैं। हम कहते भी तो हैं कि रास्ता चाहे जो भी अख़्तियार करो पर मंजिल पर जरूर पहुंचना चाहिए। रास्तों का हमारी जिंदगी में बहुत अहम किरदार होता है क्योंकि इन्हीं पर चलकर हम अपने भविष्य को वर्तमान से बनाते जाते हैं। ये रास्ते हमारी जिंदगी के हर पहलू के गवाह भी होते हैं। इन्हें सब पता होता है कि हम इनसे होकर कहाँ जाते हैं, किससे मिलते-बिछड़ते हैं और हमारी मंजिल क्या है ये सब जानते हैं।
कभी-कभी कुछ लम्हें इन रास्तों पर ऐेसे भी गुजरे होते हैं कि जब भी लौटकर उन पर सफ़र करते हैं तो पुरानी यादों का मंजर तरोताजा होकर सामने आने लगता है। रास्ते तो वैसे ही रहते हैं क्योंकि रास्ते कभी सफ़र नहीं करते बल्कि इन पर चलकर हम सफ़र करते हैं और कहते हैं कि ये रास्ते कहाँ जाएंगे, पर चले तो हम जाते हैं।
Aap ko kaha jana h
ReplyDeleteEk Khubsurut Safar Par
ReplyDeleteBahut shandar Bhaiya ji
ReplyDeleteThank You Bhai
DeleteKyaa baat kahi Sahab apne
ReplyDeleteJi Dhanyawaad
DeleteBahut sahi
ReplyDeleteThank you ji
Delete